झारखंड में शिक्षक बनने वालों के लिय अच्छी खबर है जल्द ही राज्य में 35,000 शारीरिक शिक्षक होंगे बहाल physical education teacher job vacancy in jharkhand

रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों में 35000 शारीरिक शिक्षक बहाली 2022 में होगी। सभी सरकारी स्कूलों में एक-एक शारीरिक शिक्षक (physical education teacher) 2022 में रखने का निर्णय लिया गया है। अब झारखंड राज्य के सरकारी स्कूलों में एक-एक शारीरिक शिक्षक बहाल किए जाएंगे। शिक्षा के साथ-साथ खेल और शारीरिक शिक्षा(physical education teacher) को जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग पहल कर रही है,इसके लिए बनी कमेटी ने स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव राहुल शर्मा को रिपोर्ट सौंप दी है।

 राज्य के सभी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक तैनात किए जाएंगे। राज्य में तकरीबन 35,447 सरकारी स्कूल है,जिसमें शारीरिक शिक्षकों(physical education teacher) की बहाली की जाएगी। वही आपको बता दें 15,653 स्कूलों में खेल के मैदान की व्यवस्था नहीं है, इसमें खेल के मैदान की व्यवस्था करने को भी राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं। शिक्षकों के प्रशिक्षण में बदलाव होगा इसमें स्वास्थ्य शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, योगा के पाठ्यक्रम को जोड़ा जाएगा। इससे जो भी शिक्षक बनेंगे वे शारीरिक शिक्षक से भी जुड़ेंगे। राज्य में प्राइमरी व मिडिल और हाई स्कूल में शारीरिक शिक्षकों को अनिवार्य और प्लस टू में वैकल्पिक विषय के रूप में शारीरिक शिक्षा को रखने के लिए कहा गया है। इससे मैट्रिक की परीक्षा में शारीरिक शिक्षा अनिवार्य विषय के रूप में शामिल हो सकेगी। हर स्कूल में एक-एक शारीरिक शिक्षक रहेंगे जब तक शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती है तब तक स्कूल के किसी शिक्षक जिन्हें शारीरिक शिक्षा व खेल में रुचि हो उन्हें नोडल शिक्षक बना सकते हैं। वे छात्रों को शारीरिक और खेल से जुड़े पाठ्यक्रम पढ़ाएंगे।

झारखंड(jharkhand) के सभी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक बहाल किए जाएंगे और जो शारीरिक शिक्षा से पढ़ाई किए हैं और शिक्षक बनने का प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो तो आप सभी के लिए अच्छी खबर है। राज्य में जल्द ही शिक्षकों की बहाली शुरू होने जा रही है। प्रमुख रूप से स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर के शारीरिक शिक्षक बहाल किए जाएंगे। 35,447 स्कूलों में जल्द ही बहाली प्रक्रिया राज्य सरकार शुरू करेगी। वही बता दे राज्य में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक 95 हजार 997 शिक्षकों की बहाली भी जल्द की जाएगी।

Jharkhand teacher requirement 2022, jharkhand teacher bharti, shikshak bahali 2022, JTET 2022,JTET 2022,JTET 2016,JTET 2013, CTET, TET, झारखंड शिक्षक बहाली 2022,झारखंड शिक्षक भर्ती 2022,35000 शारिरिक शिक्षक भर्ती,95997 शिक्षक भर्ती,